Gautam Buddha Nagar district leads in IGRS feedback-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौतमबुद्धनगर जिला आईजीआरएस फीडबैक में सबसे आगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 5:11 PM (IST)
गौतमबुद्धनगर जिला आईजीआरएस फीडबैक में सबसे आगे
नोएडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की शिकायतों के निस्तारण को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जुलाई माह की इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रीड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती जिलों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जुलाई माह की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी स्तर पर गौतमबुद्धनगर जिले ने सबसे अधिक 98.72 प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक प्राप्त किया और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पीलीभीत 98.23 प्रतिशत संतुष्टि के साथ दूसरे, बलिया 96.04 प्रतिशत के साथ तीसरे, बस्ती 95.43 प्रतिशत के साथ चौथे और श्रावस्ती 95.14 प्रतिशत संतुष्टि के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इन जिलों ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके जनता का विश्वास जीता है।
जिलाधिकारी स्तर पर भी श्रावस्ती ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां 90.2 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण से संतुष्टि जताई। इसके बाद शाहजहांपुर 89.08 प्रतिशत, बलरामपुर 83.44 प्रतिशत, हमीरपुर 82.15 प्रतिशत और बरेली 80.11 प्रतिशत के साथ शीर्ष पांच जिलों में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement