पोलिंग पार्टी का प्रथम प्रशिक्षण 17 से गौतमबुद्ध बालक इंटर कालेज में
khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 7:13 PM (IST)

नाेएड़ा। मतदान कार्मिकों को प्रथम
चरण का प्रशिक्षण 17 से 22 जनवरी तक गौतमबुद्ध बालक इंटर कालेज बिसरख में प्रदान कराया
जायेगा।
जिला
निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन दो चरणों में सुबहः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा 12 से 2
बजे तक कराया जायेगा। सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के
उपरान्त वहीं पर उन्हें इवीएम मशीनों की भी ट्रेनिंग दी जायेगी। आयोजित होने
वाले प्रशिक्षण में कोड संख्या 001 से 4218 कोड तक के सभी पीठासीन
अधिकारियों तथा कोड संख्या 001 से 4206 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय का
प्रशिक्षण आयोजित होगा।
सिंह ने बताया कि
समस्त ड्यूटी पर तैनात किये गये पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी द्वितीय
एवं तृतीय सभी को ड्यूटी उपलब्ध करा दी गयी है और ड्यूटी चार्ट में सभी
मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण की तिथि एवं समय भी निर्धारित किया गया है।
अतः उनके कोड संख्या के आधार पर गौतमबुद्ध बालक इंटर कालेज में निर्धारित
किये गये समय पर प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
उन्होंनें सभी मतदान
अधिकारियों का आहवान किया है कि सभी के द्वारा अपने निर्धारित तिथि एवं समय
पर पहुॅच कर प्रशिक्षण प्राप्त करेगें और जो अधिकारी इस प्रशिक्षण में
अनुपस्थित पाये जायेगें उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 134 के
तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये अनुपस्थित अधिकारी स्वयं
जिम्मेदार होगा।[@ नई व पुरानी एक लाख की करेंसी से ठगी का था प्रयास, जानिए कैसे,,,,]