khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 11:46 AM (IST)
बाड़मेर। देशभर में इन दिनों गुजरात के गरबा की धूम है, लेकिन गुजरात की धरा पर गरबा के दौरान थार के सुरों का तडक़ा लग रहा है। आमतौर पर गुजरात में आयोजित होने वाले गरबा अपनी स्थानीय धुनों और तरानों पर अपनी धमक दिखाते हैं, लेकिन बीते 2-3 साल में यहां अब बॉलीवुड का असर साफ देखने को मिल रहा है। इस बार थार के हुनरमंद गरबा में समां बांध रहे हैं। थार के स्वरूप खान, सत्तार खान, जस्सू खान, मोती खान सरीखे गायक गरबा की शान बढ़ाते नजर आ रहे हैं।