Gangster in dog chains by sambhal police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभल पुलिस होश में आओ,कुत्ते की जंजीर में गैंगस्टर ?

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 4:14 PM (IST)
संभल पुलिस होश में आओ,कुत्ते की जंजीर में गैंगस्टर ?
संभल। योगी सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने की लाख कोशिश करते है मगर उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर पकड़ में ढील दे रही है। ताज़ा मामला जनपद संभल से सामने आया जहां पुलिस मुठभेड़ मामले में 1 साल से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार तो कर लिया। मगर उसकी पकड़ में ढील दे दी। जी हां आपको बता दे की पुलिस आरोपी को मामूली सी पतली कुत्ते बांधने वाली जंजीर में आरोपी का मेडिकल करने लाई थी जबकि ये आरोपी पुलिस मुठभेड़ मामले में 1 साल से वांछित चल रहा था। मगर फिर भी पुलिस ने आरोपी की जकड़ पर सुस्त रावैया बरता। अभी बीते दिनों ही मेडिकल के लिए आये एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया था, फिर भी संभल पुलिस को होश ही नहीं आ रही है।
थाना नखासा पुलिस ने एसओजी की मदद से मुखबिर की सूचना पर गुलाम निवासी दीपा साराय को थाना नखासा के मोहल्ला दीपासराय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस एक खोका बरामद किया गया। आरोपी पर करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज है जबकि 7 में वांछित है। करीब 1 साल पूर्व नखासा थाना के रायसत्ती चौकी पर भी आरोपी ने फायरिंग की थी ।
खास बात यह है कि इनामी बदमाश का मेडिकल कराने आई पुलिस हथकड़ी की बजाए कुत्ते बांधने की जंजीर में लाई थी संभल पुलिस की जकड़ से एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया था फिर भी संभल पुलिस अपराधियों पर पकड़ में ढील दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement