gangrape two accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंगरेप के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 12:26 PM (IST)
गैंगरेप के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जिले के कानोता थाना इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व राहुल जैन ने बताया कि पुलिस थाना कानोता पर बीते 15 मार्च को एक महिला ने ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 15 मार्च को दोपहर को घर में सो रही थी मेरे बच्चे खेल रहे थे,तभी दो व्यक्ति दीवर कूदकर मेरे घर में घुस आये व कमरे में आकर मेरे साथ एक व्यक्ति ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया व एक व्यक्ति दरवाजे पर खडा होकर रखवाली करता रहा था। मेरे व बच्चो के दवारा हल्ला करने पर दोनो बदमाश दीवार कूदकर भाग गये । इस मामले में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के सम्भावित स्थानों पर तलाश व दबिश दी गई । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सन्दीप शर्मा उर्फ जीतू हट्टी और विजेन्द्र उर्फ विजय काणा को जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर चौराह से धरदबोचा । ये दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में बस का इन्तजार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी सन्दीप शर्मा उर्फ जीतू हट्टी आपराधिक प्रकृति का है। जिस पर पूर्व के जेबकतरी,आर्म्स एक्ट व लू ट के प्रकरण दर्ज है। दूसरा आरोपी भी विजेन्द्र उर्फ विजय काणा भी आपराधिक पृष्टमूभि का है।जिसके विरूद्ध थाना आर्दश नगर में मारपीट के प्रकरण दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement