शिमला। लघु हरिद्वार कांढापतन में जल्दी ही गंगा आरती शुरू की जायेगी। इसके लिए कमेटी ने रविवार को मंदिर कमेटी अध्यक्ष मांचलदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय ले लिया है। मंदिर कमेटी के चुनावों के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सभापति जेसी वर्मा पूर्व सहायक अभिंयता लोनिवि ने शपथ दिलाई और उसके बाद विधिवत रूप से कमेटी ने कई कार्यों की चर्चा की और कई प्रस्ताव पारित किए। जिनमें कमेटियों का गठन भी किया गया है। जो प्रस्ताव पारित किये गए हैं उनमें मंदिर का जो निर्माण कार्य बचा है उसकी रूप रेखा तैयार की गई और पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसके इलावा सामान खरीद परोख्त कमेटी का भी गठन किया गया ।
कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि मदिंर कमेटी नकद भूगतान नहीं करेगी व सभी भुगतान चैक के माध्यम से ही किए जायेंगे। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को कमेटी की मासिक बैठक होगी जिसमें मंदिर के विस्तार सहित सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और आगे की रूप रेखा तैयार की जायेगी। कमेटी ने निर्णय लिया कि 10 मई से गंगा पुजा शुरू कर दी जायेगी इसके लिए जल्दी ही पंडित का चयन भी कर दिया जायेगा और इसके साथ ही गंगा दशहरे के मौके पर राम कथा करवाने का भी निर्णय लिया गया। लघु हरिद्वार पर पर्यटन विभाग ने भी लाखों रूपये खर्च किये हैं तथा अब इसे पर्यटन की दृष्टि से और उभारने पर भी विचार किया गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग से आग्रह किया गया है कि यह स्थान लोगों की भावना से जुड़ा है तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी उचित है यहां पाडवों के समय का अलौकिक स्वयं भू शिवलिंग है जिसकी पांडवों ने पुजा अर्चना की थी और आज यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।