gang rape from Minor student, case filed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग छात्रा से गैंग रेप, मामला दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 9:27 PM (IST)
नाबालिग छात्रा से गैंग रेप, मामला दर्ज
चूरू। जिले में बुधवार को फिर दुष्कर्म का घिनौना कृत्य सामने आया है। सादुलपुर के हमीरवास थानांतर्गत गांव कनाना की 16 वर्षीय दलित नाबालिग छात्रा से मंगलवार को सामुहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सेना के एक जवान और उसके निजी स्कूल में कार्यरत दोस्त ने इस गैंग रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग छात्रा के भाई ने सादुलपुर के हमीरवास थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी, पोक्सो तथा एससी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पीडि़त नाबालिग का राजकीय रैफरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। आरोप है कि जयवीर जाट की पीडि़ता से पहले से ही पहचान थी और उसके द्वारा एक साल से नाबालिग का देह शोषण किया जा रहा था। मंगलवार सुबह नाबालिग छात्रा सरकारी स्कूल में किताबें जमा करवाने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही जयवीर जाट और विजय कुमार उसे बहला-फुसलाकर पड़ोसी गांव के एक खेत में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लुहारू की ट्रेन में बिठा दिया। वहां से पीडि़ता जब वापस सादुलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसके परिजन वहां मिल गए और उसने आपबीती बताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement