Gang rape case on pupil of Asaram -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आसाराम के शिष्य ने किया साध्वी से गैंगरेप!

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 8:32 PM (IST)
आसाराम के शिष्य ने किया साध्वी से गैंगरेप!
मथुरा। आसाराम के एक शिष्य समेत दो लोगों के खिलाफ साध्वी से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा ढाई साल बाद कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को वृंदावन कोतवाली में दर्ज हुआ। रिपोर्ट में साध्वी ने आरोप लगाया है कि अटल्ला चुंगी के निकट परिक्रमा मार्ग स्थित प्रतिष्ठित मंदिर में बाबा कृष्णदास शिष्य आसाराम बापू और बिजनौर निवासी डॉक्टर कृष्ण कुमार उर्फ सिंह साहब 26 जनवरी 2014 की रात करीब दस बजे मंदिर परिसर में बने कमरे में आया और उससे दुराचार किया। दोनों ने पुलिस को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तभी से पीड़ित साध्वी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के प्रतिदिन चक्कर लगा रही थी। पुलिस की अनसुनी से व्यथित साध्वी ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महोबा निवासी पीड़िता साध्वी वर्ष 2009 में आशा कार्यकत्री के तौर पर अस्पताल में काम करती थी। उस दौरान पीएचसी में डॉक्टर कृष्ण कुमार कार्यरत थे। साध्वी ने कोर्ट में की गई अपील में बताया कि तभी से डॉक्टर की उस पर गंदी नियत रखते थे। साध्वी बाद में वृंदावन आकर रहने लगी थी। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर साध्वी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता साध्वी का ढाई वर्ष से अधिक समय बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। रिपोर्ट में कुछ भी नहीं पाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement