Advertisement
हत्या और लूट के आरोपी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इसी तरह चौथी वारदात 6 अक्टूबर 2014 में की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव गढ़ी के पास कच्चे लोहे से लदे ट्रक को लूटा और ट्रक चालक की भी गला दबाकर हत्या कर दी। कच्चे लोहे को आरोपी ने 7 लाख रुपए में बेचा। पांचवी हत्या रोहतक बाईपास के नजदीक की, जिसमें एक चालक व कंडक्टर को गोली मारकर ट्रक में लोडेड 26 टन कच्चे लोहे को 10 लाख रुपए में बेच दिया। मास्टरमाइंड संदीप पहलवान ने 30 अप्रैल, 2016 में जिन्दल फैक्टरी के सामने ट्रक चालक की हत्या कर ट्रक में लदे करीबन 26 टन कच्चे लोहे को 10 लाख रुपए में बेच दिया और ट्रक को लावारिस हालत में बवानी खेड़ा के पास छोड़ दिया।
हत्या की छठी वारदात को संदीप ने मदनहेड़ी में अंजाम दिया। जहां उसने आरोपी रामकेश के साथ मिलकर 13 टन स्टील का स्क्रैप लेकर जा रहे ट्रक चालक की हत्या कर दी और स्क्रैप को 5 लाख रुपए में बेच दिया। इसी तरह आरोपी ने गुडग़ांव से आ रहे एक ट्रक को लूटा और ट्रक चालक की मौके पर ही हत्या कर दी। वहीं नौंवी वारदात भी हत्या की है, जिसकी एफआईआर वर्ष 2015 में रोहतक जिले में दर्ज है, जिसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
[@ दो सुसाइड नोट्स में लिखी मोहब्बत, धोखा और मौत की दास्तां]
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


