Future generations must be reminded of glorious history- Chief Minister Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की याद दिलाना जरूरी-मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2018 3:18 PM (IST)
भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की याद दिलाना जरूरी-मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि भावी पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देना और उसे बार-बार याद दिलाना आवश्यक है। स्कूली बच्चे जब फोटो प्रदर्शनी जैसे आयोजन में भागीदारी करते हैं, तो उनको किताबों में दी गई जानकारी की समझ ताजा हो जाती है और वे अपने इतिहास पर गर्व करते हैं। राजे सोमवार को जयपुर सूचना केन्द्र में भारत के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक मोबाइल डिजिटल प्रदर्शनी ‘एक भारत: सरदार पटेल‘ का उद्घाटन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का देश की स्वतंत्रता और एकीकरण में बहुत बड़ा योगदान रहा, जिसे हम ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से याद कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न ऑडियो-विजुअल एवं फोटो प्रदर्शनी को देखा तथा उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement