Fuel prices in the country have fallen in the last four years under the leadership of PM Modi: Hardeep Singh Puri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में देश में ईंधन के घटे दाम : हरदीप सिंह पुरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 3:57 PM (IST)
पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में देश में ईंधन के घटे दाम : हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में देश में ईंधन के दामों में कटौती हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत में पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने के कारण बीते चार वर्षों में देश में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022 और मार्च 2026 में एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसका उद्देश्य ईंधन को सभी लोगों की पहुंच में बनाए रखना था।
पुरी ने आगे कहा कि वैश्विक ईंधन आपूर्ति से जुड़ी बाधाएं बनी हुई हैं। होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर अमेरिका, ईरान और खाड़ी के देशों के बीच बातचीत चल रही है। हम इसे प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में तेल की प्रवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
कार्यक्रम में बोलते हुए पुरी ने कहा कि 28 फरवरी को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के बंद होने से पैदा हुई रुकावटों से निपटने में भारत कामयाब रहा। इसके लिए सरकार ने आपसी तालमेल के साथ कदम उठाए, घरेलू उत्पादन बढ़ाया और आपूर्तिकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा।
उन्होंने कहा कि इस रुकावट ने शिपिंग के एक अहम रास्ते को बाधित कर दिया है, जिससे दुनिया भर में होने वाली ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है।
पुरी ने कहा कि भारत ने सरकार के सभी विभागों को साथ लेकर, घरेलू उत्पादन बढ़ाकर और आपूर्तिकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखकर इस स्थिति को संभाला है, जबकि तनाव अब शिपिंग के अन्य अहम रास्तों तक भी फैल गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement