आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रियंका गांधी ने भी उठाई प्रधानमंत्री से मांग

हमीरपुर । आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लेकर प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग को उठाया लेकिन अभी तक हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित केंद्र सरकार की ओर से नहीं की गई है। बीजेपी हिमाचल के लिए इसी बात से अंदाजा लगाए जा सकता है की कितनी गंभीर है। कांग्रेस प्रवक्ता रोहित शर्मा ने यहां पत्रकार वार्ता में यह बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेश ठाकुर,राजेश चौधरी, राकेश रानी वर्मा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने 51 लाख की राशि राहत कोष में थी उसके बाद मंत्रियों की ओर से भी राशि इस कोष में दी गई प्रदेश के लोग भी आगे आ रहे हैं लेकिन भाजपा केवल राजनीति ही कर रही है। प्रधानमंत्री की ओर से दो शब्द भी अपने ट्विटर पर हिमाचल के लिए नहीं कहे। राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए एक से एक फैसला लिया ताकि उन्हें किसी तरह की आर्थिक और रहने की समस्या ना हो। भाजपा ने करोड़ों का कर्ज प्रदेश में अपने कार्यकाल में छोड़ दिया। हिमाचल में विपक्ष दिशाहीन हो चुका है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
