झुंझुनूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से ठीक दो साल पहले स्वच्छता अभियान का शंखनाद पूरे देश में किया था। जिसके बाद कुछ हुआ हो या ना हुआ हो। लेकिन लोगों की सोच बदली है और सरकारी तंत्र ने हालातों को सुधारने के लिए सार्थक कदम उठाए है। सार्थक कदमों का एक ऐसा उदाहरण है झुंझुनूं नगर परिषद। जी, हां झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति सुदेश अहलावत का दावा है कि प्रदेश में झुंझुनूं पहली ऐसी नगर परिषद है। जिसने ना केवल घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य पूरे क्षेत्र में शुरू कर दिया है। बल्कि बीते तीन माह से सफलता भी मिल रही है। यह सच है। अब कचरा फेंकने के लिए सडक़ का किनारा या फिर किसी खाली प्लॉट का सहारा नहीं लिया जाता। बल्कि इंतजार किया जाता है कि घर घर कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए ऑटो टीपर का। जो सुबह सवेरे अपनी आवाज के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश भी देता है और साथ में ही कचरा संग्रहण भी करता है। नगर परिषद का दावा है कि पूरे क्षेत्र में यह कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। लेकिन अगर इसमें हम यह मानें कि इसमें कुछ कमी है। तो भी यह महत्वपूर्ण है कि ऐसा कार्यक्रम एक साथ पूरे नगर परिषद क्षेत्र में शुरू तो हो गया है। यही नहीं शहर की सडक़ों और सार्वजनिक जगहों को साफ सुथरा रखने के लिए भी नगर परिषद ने 200 कचरा पात्र नगर परिषद क्षेत्र में रखवाए है। जिन्हें दिन में दो बार खाली भी करवाया जाता है। इन सबके बीच महत्वपूर्ण बात यह भी है कि लोगों की आदत में कचरा पात्र का ख्याल आने लगा है। जो एक अच्छी पहल और अच्छी सोच है। सभापति ने दावा किया है कि पूरी योजना बनाई गई है। जिसके तहत शहर को साफ सुथरा बनाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही शहर की मुख्य सडक़ों को ना केवल साफ सुथरा बनाने, बल्कि उसके सौंदर्यकरण के लिहाज से भी बड़े कदम उठाने के लिए नगर परिषद तैयार है। यही नहीं इसके लिए बाकायदा मशीनों के जरिए सडक़ों की सफाई के लिए टैंडर कर दिए गए है। जिसके बाद मुख्य सडक़ों को भी चकाचक रखा जाएगा।