पॉलीथीन मुक्त अभियान के तहत एक लाख लोगों को बाटे कपडे के थैले
khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 11:51 AM (IST)
अनूप कुमार ने भी पॉलिथीन मुक्त अभियान को सराह है। सामाजिक कार्यकर्ता ओशो कालिया ने इण्डियन कबड्डी टीम के कैप्टन को कपडे के थैले भी भेंट किए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 50 से अधिक दुकानदार व शिक्षण संस्थान भी आगे आए हैं जिन्होंने कपडे के थैले को हां और पॉलिथीन को ना अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन जागरूकता रथ देर रात 10.00 बजे तक आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ कपडे के थैले उपलब्ध करवा रहा है। वहीं दिन के समय भी एक टीम आमजन को जागरूक करने में जुटी हुई है, जिससे कि गुडगांव को पॉलिथीन मुक्त बनाया जा सके। जिला उपायुक्त ने बताया कि पॉलिथीन मुक्त अभियान शहर में ही नहीं गांव में भी सफलता की ओर बढ रहा है, जिसके अर्न्तगत जिले में 10 ऐसे गांवों में काम शुरू किया जा रहा है, जो जल्द ही पॉलिथीन मुक्त गांव होंगे और अन्य गांवों के लिए आदर्श बनेंगे।
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्रीयह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका