Free Cataract Screening and Eye Lens Implant Camp: 62 Patients Registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर : 62 रोगियो को आपरेशन के लिए किया पंजीकृत

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 6:24 PM (IST)
नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर : 62 रोगियो को आपरेशन के लिए किया पंजीकृत
टोंक। रोटरी क्लब टोंक बनास एवं शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन डाक बंगले में किया गया। क्लब के अध्यक्ष पार्षद बादल साहू ने बताया की रोटरी क्लब टोंक बनास लगभग पिछले 2 साल से लगातार हर महीने के दूसरे मंगलवार को लगाता आ रहा है। क्लब के सचिव सीए आकाश जैन ने बताया की शिविर के माध्यम से अभी तक सभी नेत्ररोगियों के नेत्रों के ऑपरेशन पूर्ण रुप से सफल रहे हैं। कार्यक्रम में नेत्र रोगियों ने स्वयं यह बात बताई कि उनकी आंखों के ऑपरेशन बहुत अच्छे और नि:शुल्क हुए हैं। इस कार्यक्रम में रो. रोहिताश्व कुमावत, रो. पुरषोत्तम वाधवानी, रो. अनिल अजमेरा, रो. डॉ प्रदीप गहलोत, रो. डॉ. हिमांशु मित्तल, दिनेश शर्मा व आदि उपस्थित रहे। डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम के दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल की तरफ से उपस्थित रही। शिविर में लगभग 150 रोगियो का नैत्र परीक्षण किया गया एवं 62 रोगियो को आपरेशन के लिए पंजीकृत कर जयपुर ले जाया गया। 11 नवंबर से ही क्लब द्वारा विश्वस्तरीय थायरोकैर लैब मुंबई के साथ 7 दिवसीय जाँच शिविर कैंप का शुभारंभ भी किया गया जो की 17 नवंबर तक रहेगा। यह कैंप आगामी 7 दिवस तक रोज़ सुबह 7 से 12 बजे तक डाक बंगला, टोंक में ही आयोजित किया जाएगा। कैंप का संचालन डॉ. राजेंद्र लखारा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement