कानपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से वसूली करते
सेन्ट्रल स्टेशन पर फर्जी टीटीई को जीआरपी ने पकड़ा गया। पकड़ा गया फर्जी टीटीई के
पास से जुर्माने की जाली रसीद बुक भी बरामद हुई है। कानपुर के सेन्ट्रल स्टेशन पर
ट्रेनों से उतरते ही चेकिंग के नाम पर एक टीटीई वसूली कर रहा था। कुछ यात्रियों ने
विरोध किया तो अभद्रता की। मामले की जानकारी पर जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी
पांडेय ने पहुंचे तो वह भागने लगा। दौड़ाकर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी के
दौरान उसके कब्जे से जुर्माने की जाली रसीद बुक मिलने पर युवक को थाना ले आए।
सख्ती से पूछतांछ पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का
ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ेंयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!