Four-year-old shot dead in a fight over money in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरूग्राम में पैसे को लेकर झगड़े में चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जून 2021 3:05 PM (IST)
गुरूग्राम में पैसे को लेकर झगड़े में चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि पटौदी गांव में पैसे को लेकर हो रहे झगड़े में बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक और उसके बच्चे पर गोलियां चला दीं, जिसमें चार साल के बच्चे की मौत हो गई, बच्चे के पिता को भी गोली लगी है। पीड़िता की मां ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि वह बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे अपने बेटे भव्या को उनके घर के मुख्य द्वार के सामने पढ़ा रही थी। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावर आए और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि इसके बाद मेरे पति प्रवीण जो घर से सटी अपनी पुश्तैनी संपत्ति पर मौजूद थे, उन्हें भी गोलियों से भून दिया गया। उन्होंने मुझे बताया कि रेवाड़ी जिले के खोदी गांव के नवीन उर्फ कांची, हरीश उर्फ भमन, परमजीत उर्फ सुसु और यमन उर्फ भैया के रूप में पहचाने गए चार कथित लोगों ने उस पर गोलियां चलाई है।
महिला के परिवार के सदस्य तुरंत घायल पिता पुत्र को रेवाड़ी के एक ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां मासूम भव्य ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रवीण का अभी भी इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि उनके बीच पैसे को लेकर कोई विवाद चल रहा था।
पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ पटौदी थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार दोषियों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement