Four women with incident in kanpur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर में संडे बन गया क्राइम डे, चार महिलाओं के साथ वारदात

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 10:12 PM (IST)
कानपुर में संडे बन गया क्राइम डे, चार महिलाओं के साथ वारदात
पहली वारदातकिदवई नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर राम मन्दिर के सामने पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन तोड़ने का प्रयास किया। छीना झपट्टी के दौरान स्कूटी चला रही बेटी व पीछे बैठी मां गिर कर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़ाया तब तक लुटेरे बाइक से भाग निकले। बारादेवी पश्चिम द्वारा के पास रहने वाले रविन्द्र मिश्रा की पत्नी कविता मिश्रा अपनी बेटी नेहा के साथ स्कूटी से गोविन्द नगर खरीददारी करके लौट रही थी। तभी निराला नगर राम मन्दिर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आये दो पल्सर बाइक सवारों ने महिला की झपट्टा मार कर चेन तोड़ने का प्रयास किया। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे मां बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी साउथ संजय कुमार, किदवई नगर एसओ हरी शंकर मिश्रा व गोविन्द नगर एसओ मो. एस सिद्दीकी ने घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश करनी शुरु कर दी।

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement