Four smugglers arrested with heroin worth 13 lakhs, bikes seized -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

13 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

khaskhabar.com: रविवार, 19 दिसम्बर 2021 6:49 PM (IST)
13 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
हनुमानगढ़ । संगरिया थाना इलाके के माणकसर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी में पुलिस ने बाइक पर सवार चार तस्करों को 130 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए हैं। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि आईजी रेंज प्रफुल्ल कुमार के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन संजीवनी चलाया जा रहा है। जिसकी निरंतरता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्सा राम बोस व सीओ दिनेश राजौरा के सुपर विजन एवं थानाधिकारी संगरिया विजय कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने संगरिया-हनुमानगढ़ रोड पर माणकसर बस स्टैंड के पास यह कार्रवाई की है। थाना पुलिस व डीएसटी ने एक बाइक पर सवार चार तस्करों को अवैध मादक पदार्थ 130 ग्राम हेरोइन (diacetylmorphine) ले जाते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर निहाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (26), हरविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र श्रवण सिंह (24), बूटा सिंह पुत्र बलदेव सिंह (36) एवं सुखविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र गुरदेव सिंह (33) सभी वार्ड नंबर 5 सतीपुरा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement