Four miscreants arrested for stealing AC outdoors from outside shops in Jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में दुकानों के बाहर से चुराते एसी का आउटडोर, चार बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जून 2021 2:51 PM (IST)
जयपुर में दुकानों के बाहर से चुराते एसी का आउटडोर, चार बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। जालुपुरा थाना पुलिस ने दुकानों के बाहर से एसी का आउटडोर चुराने वाले चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो खरीददार शामिल है। जिन्हे बुधवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। हैड कांस्टेबल होशियार सिंह ने बताया कि दुकानों के बाहर से एसी का आउटडोर चुराने वाले चोर गिरोह शाहरुख उर्फ एङा (19) निवासी शहीद अब्दुल हमीद नगर जालुपुरा, साहिल उर्फ गनी (19) निवासी जालुपुरा, महेंद्र खटीक (40) निवासी मंडी खटीकान रामगंज और अनीस (35) निवासी जेपी कॉलोनी विधाधर नगर को गिरफ्तार किया है। इनमें से महेन्द्र और अनीस खरीददार है जो कबाड़ी का काम करते है। इनसे दुकानों के बाहर से चुराया गया एसी का आउटडोर बरामद कर लिया गया है। आरोपित शाहरुख उर्फ एङा और साहिल उर्फ गनी ने कुछ दिनों पहले बिचून बाग पर एक दुकान के बाहर लगे दो एसी का आउटडोर चुरा कर कबाडी महेन्द्र और अनीस को बेच दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को चिन्हित करते हुए इन लोगों को थाना इलाके से ही धर-दबोचा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement