Four-member committee constituted to resolve the difference in milk prices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूध की कीमतों में फर्क को दूर करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अगस्त 2018 10:21 PM (IST)
दूध की कीमतों में फर्क को दूर करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने डेयरी किसानों की बकाया अदायगी के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए वित्त विभाग को हिदायत की कि मिल्कफैड को तुरंत 90 करोड़ रुपए की अल्पकालिक अग्रिम राशि मुहैया करवाई जाये। मुख्यमंत्री ने राज्यभर में दूध की एकसमान कीमतों को यकीनी बनाने के लिए उपाय तलाशने के लिए मिल्कफैड को व्यापक नीति तैयार करने के आदेश दिए। आज यहाँ मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मरज़ एसोसिएशन (पी.डी.एफ.ए.) के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मीटिंग के दौरान यह हिदायतें जारी की गई। मुख्यमंत्री ने इस मंतव्य के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की। मिल्कफैड के एम.डी. मनजीत सिंह बराड़ इस कमेटी के प्रमुख होंगे जबकि डेयरी विकास के डायरैक्टर इन्द्रजीत सिंह, पशुपालन के सचिव कैप्टन करनैल सिंह और पी.डी.एफ.ए. के प्रधान इसके मैंबर होंगे। कमेटी की तरफ से दूध की एकसार कीमतों के अमल के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनायी जायेगी जिससे विभिन्न जिलों में दूध की कीमतों के फर्क को दूर किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement