four killed in car accident in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब: कार नहर में गिरी, 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 3:48 PM (IST)
पंजाब: कार नहर में गिरी, 4 लोगों की मौत
चंडीगढ़| सुबह की धुंध और चारे के जलने से फैले धुएं ने पंजाब में शुक्रवार को उस समय अपना कहर बरपाया जब यहां से करीब 310 किलोमीटर दूर अबोहर शहर के पास स्थित छोटी सिंचाई नहर में कार के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक अधेड़ व्यक्ति और उनके दो पुत्र शामिल हैं जोकि अबोहर के निकट रोरीवाली गांव में एक विवाह में भाग लेने के लिए हरियाणा के हिसार से आए थे। पुलिस ने कहा कि मरने वाले चौथे व्यक्ति ने आखिरी समय में कार में लिफ्ट ली थी। पुलिस की जांच से पता चला है कि दुर्घटना में घायल हुए कार के चालक ने अबोहर बाईपास के निकट छोटी नहर को देखने में असफल रहा और कार नहर में जा गिरी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement