Advertisement
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की चारदीवारी फांदकर 4 कैदी हुए फरार

इसी तरह तमिलनाडु के थेनी जिले में सब-जेल से अक्टूबर में कैदी फरार हो गए थे। जेल में 17 कैदी एक जेल गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात में ही पुलिस ने 4 कैदियों को पकड़ लिया था। इसके बाद अगले दिन एक और कैदी को ऑटो-रिक्शा चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने जंगल और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन फुटेज में कैदी झाड़ियों और जंगल में छिपे हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "थेनी जिले में पुलिस ने ड्रोन निगरानी का इस्तेमाल करके भागे हुए कैदियों की तुरंत पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बहुत तेजी और मुस्तैदी से कार्रवाई की।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


