Four gangsters arrested for planning robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 12:43 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाश गिरफ्तार
कोटा । शहर की आरके पुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को धरदबोचा है। ये सभी बदमाश ईलाके के एक जैन मंदिर पर डकैती की योजना बना रहे थे। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल तीन जिंदा कारतूस तलवार चाकू बरामद किए है। साथ ही आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने ईलाके में कार को खड़ी देखी जिसके अन्दर कुछ लोग बैठे थे। जिसके बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया। वहीं पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर आई । पुलिस का कहना है कि जिस समय आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे तब एक ओर व्यक्ति भी था लेकिन पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जैन मंदिर में डकैती की पूरी योजना बना ली थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते सभी बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को सभी आरोपियों के बारे में एक और शिकायत मिली है जिसमें सभी आरोपितों ने एक महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ लाला सहित विजय सिंह ,रघु राठौड, इरफान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement