Four crooks involved in robbery cases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहन लूट की वारदातों में शामिल 4 बदमाश काबू किए

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 6:17 PM (IST)
वाहन लूट की वारदातों में शामिल 4 बदमाश काबू किए
रोहतक। पुलिस ने वाहन लूट की वारदातों में शामिल 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने रोहतक, भिवानी व झज्जर जिलों में एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से एक लूटी गई कार भी बरामद हुई हैं। इन बदमाशों में एक तो तीन माह पहले ही सोनीपत जेल से जमानत पर आया हुआ है। उस पर रोहतक व झज्जर में आधा दर्जन आपराधिक केस दर्ज हैं। रोहतक पुलिस की अपराध जांच शाखा को सूचना मिली थी कि सांपला के पास कुछ हथियार बंद युवक राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ज वहां पहुंची तो बदमाशों ने टीम को भी लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान झज्जर के जाखौदा निवासी मोहित और भिवानी के केलंगा निवासी टोनी, आकाश व मनोज के रूप में हुई। पुलिस को आरोपियों के पास से एक राइफल, दो खिलौना पिस्तौल व एक लोहे की राॅड बरामद हुई है। साथ ही उनके पास से एक लूटी गई कार भी बरामद हुई है। रोहतक के एसपी पंकज नैन ने बताया कि आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल के बीच है और वे नशे के आदी हैं। उन्होंने मोहित नामक युवक को तीन माह पहले ही जमानत मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement