four chain snatcher arrested in Jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार चेन स्नैचर गिरफ्तार, कई वारदात कबूलीं

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 11:03 AM (IST)
चार चेन स्नैचर गिरफ्तार, कई वारदात कबूलीं
जालोर। पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में चलाए जा रहे चेन स्नैचिंग व नकबजनी प्रकरणों के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चेन स्नैचिंग, लूट व नकबजनी के प्रकरणों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीनमाल के मुख्य स्थानों व होटलों पर आने-जाने वाले सदिग्ध लोगों पर कई दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान भीनमाल निवासी दिलीप वैष्णव व इमरान उर्फ पिन्टू, करड़ा निवासी देवाराम देवासी और मण्डवारिया (सिरोही) निवासी नरेन्द्र उर्फ महेन्द्र की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जिस पर इन चारों को दस्तयाब कर थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। जिसमें चारों आरोपियों ने भीनमाल में चेन स्नैचिंग की तीन वारदात करना व दो लूट की वारदात का प्रयास करना कबूल किया।

[@ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे ये ‘गणेश’]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement