four arrested in robbery case in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने किया ठक-ठक गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 5:15 PM (IST)
पुलिस ने किया ठक-ठक गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो गाड़ियों के शीशों पर काला तेल उड़ेल कर या फिर गाड़ी के पीछे ठक-ठक कर गाड़ी के सामान लूट लेते थी। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा, चोरी हुए लेपटॉप व बैग भी बरामद किये हैं। पुलिस की माने तो पुलिस ने ठक-ठक गैंग के चार सदस्यों को थाना परतापुर क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी ज्योति, सूरज, भरत उर्फ़ बुल्ली व करण है। जबकि इस दौरान इनके दो साथी महेश और श्याम भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इनके पास से एक हौंडा सिटी कार, दस किलोग्राम गांजा, 20 लीटर देशी शराब, लेपटॉप, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड के साथ लूट के बैग बरामद किये हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए सभी आरोपी मूलरूप से मद्रासी कालोनी दिल्ली के है, इन कालोनियों में बड़ी में बड़ी संख्या में मद्रासी लोग रहते है, जो की आपराधिक प्रवर्ति के ही लोग है।ये लोग एक दर्जन की टीम बनाकर बाइको, करो से गाड़ी का पीछा करते है और मौका देखकर गाड़ी के शीशे पर काला तेल डाल कर या फिर गाड़ी के पीछे ठक ठक करके ड्राइवर की एकाग्रता को भंग कर देते थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement