Advertisement
ISI हैंडलर के इशारे पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी के बाद कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। पहली गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड से हुई और आरोपी शुभदीप सिंह के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगा रहा था।
जांच के दौरान उसके दो साथी गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को पंजाब से पकड़ा गया। उनके पास से एक जिगना पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाद में 24 जून को दिल्ली से एक और आरोपी गगनप्रीत को पकड़ा गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें कई अहम सबूत थे। उसे उसके पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिल्ली में धार्मिक स्थलों और पुलिस ठिकानों की रेकी करने और दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ़ विशाल पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। वह ड्रोन के जरिए पिस्तौल और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था। वह पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था।
गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। वह विदेशी नंबरों के ज़रिए आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था। वह अपने चचेरे भाई साजन सिंह उर्फ हनी के साथ मिलकर ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था।
साजन सिंह उर्फ हनी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह भी पाकिस्तानी आईएसआईए हैंडलर्स से बातचीत करने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। गगनप्रीत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उसे दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और पुलिस पिकेट्स के वीडियो बनाने और उन पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


