रेलवे ट्रैक पर मिले 2 शव, रोकी गई नीलांचल एक्सप्रेस
khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 10:31 AM (IST)
लखनऊ/भदोही।
उत्तर प्रदेश के भदोही में वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर बुधवार को एक किलोमीटर के
अंतराल पर रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्घटना जिले के चौरी
थाना क्षेत्र की है। एक शव युवक और दूसरा किशोरी का था। बाद में पुलिस ने दोनों शव
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं को
महज संयोग बताया है। इस दौरान ट्रैक पर शव होने से पुरी से नई दिल्ली जा रही
नीलांचल एक्सप्रेस 20 मिनट तक
रुकी रही।
परसीपुर स्टेशन के समीप जमुवा गांव के पास घटी पहली घटना में युवक
की शिनाख्त जौनपुर जिले के सुरेरी थाना निवासी विनोद सिंह (40) के रूप में हुई। उसकी जेब में वोटरआईडी थी, जिसके
जरिए मृतक की पहचान की गई। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की जेब से पुलिस को एक डायरी
मिली है, जिसमें शव को घर पहुंचाने की बात लिखी है।