former pm atal bihari vajpayee schooling from kanpur dav school -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री की यादों को डीएवी में सजोये रखने की उठी मांग

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 11:29 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री की यादों को डीएवी में सजोये रखने की उठी मांग
कानपुर। अटल-कलाम एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को डीएवी कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्रों व अध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखे। छात्र विकास सिंह ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि भारत रत्न व देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी यहीं से शिक्षा ग्रहण किया था। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व छात्र नेता अजय अग्निहोत्री ने कहा कि कानपुर का शैक्षिक जगत कभी भी पूर्व प्रधानमंत्री को भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कानपुर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां से शिक्षा ग्रहण छात्र को देश की जनता ने अपना नेता माना और पहली गैर कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रहे। इसके साथ ही मांग किया कि पूर्व प्रधानमंत्री की योदों को सजोये रखने के लिए कॉलेज प्रशासन अलग से संग्रालह खोला जाय। प्राचार्य डा एल.एन. वर्मा ने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे विद्यालय के वह छात्र रहें है। इसीलिए यहां के छात्रों को सदैव मार्गदर्शन मिलता रहता है। इसके साथ ही राष्ट्र नायक पं. मदन मोहन मालवीय को भी याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान जब तक सूरज चॉंद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा नारों के साथ पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस अवसर पर अनूप गुप्ता टोनी, कृपाल जी शुक्ला, प्रशांत मौर्या, गौरव पाण्डेय, पीयूष सिंह, हेमन्त यादव, सचिन सिंह आदि मौजूद रहें।[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement