former MP Shruti Choudhary visited grain market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने किया अनाज मंडी का दौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 2:29 PM (IST)
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने किया अनाज मंडी का दौरा
भिवानी। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया और राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। चौधरी ने सरकार से जल्द से जल्द बाजरे की उचित मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग भी की। इस दौरान हुई व्यापारियों की बैठक में पूर्व सांसद ने किसानों और व्यापारियों की समस्याएं जानी और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज सरकार की अनदेखी के चलते किसान औने पौने दामों पर बाजरा बेचने को मजबूर हैं। चौधरी ने दादरी को जिला बनाने पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि अब लोगों को भिवानी या दादरी में आने की छूट भी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से उड़ी में हुए आतंकी हमले पर राजनीति नहीं करने की भी मांग की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement