Former MP DP Tripathi passed away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, सुप्रिया सुले ने जताया शोक

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2020 11:39 AM (IST)
पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, सुप्रिया सुले ने जताया शोक
लखनऊ। पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उनके निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ है। वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी. उनकी आत्मा को शांति मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement