Former MLA Ajit Singh Mehta spoke at Dr. Bhimrao Ambedkar Vichar Sammelan - Modi government has increased the respect-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विचार संगोष्ठी में बोले पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता — मोदी सरकार ने बढ़ाया सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 00:13 AM (IST)
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विचार संगोष्ठी में बोले पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता — मोदी सरकार ने बढ़ाया सम्मान
टोंक। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत मालपुरा के दूदू रोड स्थित लखदातार होटल में अम्बेडकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने डॉ. अम्बेडकर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “आजादी के बाद पहली बार केन्द्र की मोदी सरकार ने बाबा साहब और उनके विचारों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके योगदान को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उचित सम्मान दिया गया है।” कार्यक्रम में पुरुषोत्तम सैनी, रमाकांत पटेल, रामप्रसाद वर्मा, शशि जैन और डीआर किशन बैरवा ने भी डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर लावा मंडल अध्यक्ष इन्द्रपाल चौधरी, दयाल दास चैनपुरा, डॉ. अंकित जैन, मुकेश शर्मा कडीला, सुरेश शर्मा, ब्रजमोहन खारोल, नजरूद्दीन देशवाली, अनिल सैन, कृष्ण गोपाल तेजी, पूजा लोदी, नोरत बीलवाल, योगेश स्वामी, विनोद जाट, अजय सैनी, बाबूलाल नावरिया, नोरत मल वर्मा और अरविंद गौतम डिग्गी सहित शहर व देहात से आए कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement