Former Collector met fro students In the collector class-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर बनाने वाली क्लास में विद्यार्थियों से रूबरू हुए पूर्व कलेक्टर

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 5:15 PM (IST)
कलेक्टर बनाने वाली क्लास में विद्यार्थियों से रूबरू हुए पूर्व कलेक्टर
झुंझुनूं। शिक्षा के नवाचारों के तहत झुंझुनूं में आईएएस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए शुरू की गई फ्री कोचिंग में तत्कालीन कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरड़ विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस कोचिंग की शुरुआत बोरड़ ने ही करवाई थी। अब उनका तबादला होने के बाद भी न तो कलेक्टर की यह क्लास बंद हुई है और न ही सीनियर आईएएस प्रदीपकुमार बोरड़ का झुंझुनूं से स्नेह कम हुआ। रविवार को अचानक प्रदीप कुमार बोरड़ कलेक्टर की क्लास में शामिल होने पहुंच गए और उन्होंने युवाओं की क्लास ली। इस मौके पर उनके साथ झुंझुनूं कलेक्टर दिनेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और विशिष्टजन भी मौजूद थे। बोरड़ व यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि कलेक्टर की क्लास का जिक्र दो दिन पहले लोकसभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने भी किया था। साथ ही अपना बच्चा अपना विद्यालय अभियान के चलते अब जिले के दो स्कूलों ने नामांकन एक हजार से भी पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement