राजसमन्द। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को नाथद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने बागर वाडा स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सी पी जोशी के घर उनकी माता सुशीला देवी के निधन पर हुई बैठक सभा में शिरकत की और श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत के अलावा सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ,भीलवाड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल शर्मा, दिनेश श्रीमाली, सहाड़ा के पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी, रामलाल जाट और कुंभलगढ़ के पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार भी मौजूद रहे।