जींद। जुलाना। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को जुलाना के कन्या गुरूकूल में पहुंचे। जहां उन्होंने पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ गोहाना विधायक जगबीर मलिक और राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा भी मौजूद रहे । पौधारोपण के बाद मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में मुख्यमंत्री पूरी तरह अनुभवहीन हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के हुड्डा के जेल में होने के बयान पर कहा कि ये तो समय बताएगा। लेकिन फिलहाल राज्य सरकार को प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।