टोंक। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 16 अक्टूबर को प्रस्तावित टोंक दौरे को लेकर एनएसयूआई ने पूरी तैयारी कर ली है। संगठन की ओर से गहलोत का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष विकास चौधरी की अध्यक्षता में डाक बंगले में अहम बैठक हुई। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टोंक आ रहे हैं। एनएसयूआई उनका टोंक पहुंचने पर स्वागत द्वार बनाकर भव्य स्वागत करेगी। साथ ही विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी। आपको बता दें कि गहलोत 16 अक्टूबर को टोंक में होने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिकरत करेंगे।