Former BSP legislator joins BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व विधायक हेमलता चौधरी सहित बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 8:25 PM (IST)
पूर्व विधायक हेमलता चौधरी सहित बसपा के कई नेता बीजेपी में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी सहित जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा में शामिल किया। मौर्य ने सभी को भाजपा पट्टिका पहनाकर पार्टी की की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उपस्थित थे। मौर्य ने बसपा छोड़कर आए लोगों को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के संदेश को लेकर जनसेवा का ध्येय लेकर आया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement