पूर्व अकाली मंत्री, लोक गायक सहित कई लोग आप में शामिल
khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 10:00 PM (IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के परिवार में शनिवार को मरहूम अकाली नेता स्व. कैप्टन कंवलजीत सिंह का परिवार, सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन बलवीर सिंह बाठ, सेकूलर लोक राज पार्टी के प्रमुख हरचन्द सिंह बरस्ट और पंजाबी लोक गायक सुखविन्दर सुखी शामिल हो गए। इसके साथ ही बरस्ट ने सेकूलर लोक राज पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय होने का ऐलान कर दिया।
आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि कैप्टन कंवलजीत सिंह, कैप्टन बलवीर बाठ, हरचन्द सिंह बरस्ट और सुखविन्दर सुखी ने अपने तरीके से समाज की भलाई के लिए कार्य किए हैं और उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होना से पार्टी को ओर मजबूत मिलेगी।