Forest department takes strict action against illegal mining, dumper full of jhinkara seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, झींकरे से भरा डंपर जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 5:45 PM (IST)
अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, झींकरे से भरा डंपर जब्त
टोंक। उप वन संरक्षक मरिय शाहीन ए के निर्देशन में वन विभाग के गश्ती दल ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को टीम ने नोहटा निवाई वन क्षेत्र से अवैध रूप से झींकरा भरकर ला रहे एक डंपर को झिलाय पुलिया के पास से पकड़ा। डंपर को जब्त कर जखीरा नर्सरी परिसर टोंक में खड़ा किया गया है। इस संबंध में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सहायक वन संरक्षक टोंक अनुराग महर्षि के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में शामिल टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी कालूराम जाट, सहायक वनपाल विक्रम शर्मा, मुकेश थोरी, वनरक्षक भरत शर्मा, सुनील कुमार, आशीष जाट शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement