Advertisement
वन एवम पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने शहीद भवानी सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

शहीद को सच्चे मायने में सम्मान अटल जी और उनकी सरकार ने दिया। शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता मिले, संबल मिले ओर उसका सम्मान बरकरार रहे। इसके लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की, तो अटल बिहारी वाजपेई ने की थी। वहीं इसे आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया। हमारी भारतीय सेना को अत्याधुनिक हथियार दिए। सैनिक को मजबूत किया। वन रैंक वन पेंशन भी मोदी ने की। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई। चाइना बॉर्डर पर सैनिकों को मजबूती दी।
मंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों ने चीन की भूमि में जाकर के, बंकर बनाकर के, आज हमारे सैनिक हमारी भूमी की रक्षा कर रहे हैं और मैं ये सब अपनी मैं अपनी आंखों से देखकर के आया हूं। वहीं शहीद की वीरांगना अर्चना कंवर ने एक मांग पत्र भी मंत्री को दिया। जिसमें बर्डोद में बन रहे राजकीय कन्या कॉलेज को शहीद के नाम करने और राजस्व विभाग में लग रही बाबू के पद पर नौकरी को अलवर दिलाने की मांग की।
जिस पर मंत्री शर्मा ने कहा- मैं मंच के माध्यम से घोषणा करता हूँ कि आपका कन्या महाविद्यालय आने वाले समय में शहीद नायक भवानी सिंह के नाम से जाना जाएगा। नोकरी को लेकर कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि वीरांगना की अलवर में नौकरी लगवाई जाए।
सैनिक कल्याण बोर्ड चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर ने कहा-शहीद देवताओं के भी देवता हैं। इनसे बड़ा कोई नहीं है। 140 करोड़ की जनसंख्या के देश में जितने भी मंदिर है। उनका ऐसा इतिहास नहीं है कि कोई देवता के देवता हुआ है। वे भी मनुष्य की तरह पैदा हुए। विपत्ति के समय उन्होंने रक्षा की ओर वे देवता बन गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ओर महिलाओं को कहा कि शहीदों को धर्म से जोड़ने की आवश्यकता है। जब कोई दूल्हा यहां दुल्हन लेकर आए तो घर जाने से पहले यहां मत्था टेके। जब कोई बारात आए तो दूल्हा यहां मत्था टेके। जब कोई पशु दुग्ध नहीं दे तो नारियल लेकर आए ओर मनोती पूरी होने पर शहीद के चढ़ाए। बच्चे परीक्षा के समय शहीद से आशीर्वाद लेकर जाएं तो कामयाबी जरूर मिलेगी।
कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा- हमें शहीद का सम्मान करना चाहिए। ये वो शहीद हैं, जिनकी बदौलत हम ओर आप सुरक्षित है। विधायक ने कहा राम ओर राज का रास्ता सिर के ऊपर से होता है। यदि राम ओर राज चाहे तो कुछ भी हो सकता है। ऐसे में जो शहीद की वीरांगना ने मांग रखी है। उसे पूरा किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, बहरोड़ विधायक प्रतिनिधि एवम अलवर जिला क्रिकेट अशोसीयशन अध्यक्ष मोहित यादव,बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव , अलवर जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया,पूर्व प्रधान नंदराम ओला,एडवोकेट बस्तीराम यादव,पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज,पूर्व सरपंच राजाराम गुर्जर,मंडल अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत यादव, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि छोटेलाल सहित गणमान्य लोगो ने पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


