सोनीपत। विकास नगर व श्याम नगर के लोगों ने पिछले काफी समय से सीवर जाम की समस्या से तंग आकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एस एच ओ अजय मलिक पहुंचे तथा नगर निगम व पब्लिक हैल्थ के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा काम प्रारंभ कराया। साथ ही सभी डेयरीयों के नगर निगम द्वारा चालान काटे गए तथा पब्लिक हैल्थ ने नोटिस दिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी सोनीपत क्षेत्र के लोकसभा अध्यक्ष विमल किशोर पहुंचे उन्होने कहा कि पूरे सोनीपत में सीवर की समस्या बनी हुई है।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?