For reasons unknown fire, arrived an hour late fire brigrade-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, एक घंटे देरी से पहुंची दमकलें

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 8:57 PM (IST)
अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, एक घंटे देरी से पहुंची दमकलें
आहोर। जालोर। साकरणा गांव स्थित रेबारियों के मोहल्ले में सोमवार को एक आवासीय घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए। लेकिन आग पर काबू नहीं पाता देख दमकलों को सूचना दी। सूचना के बाद आहोर थानाधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कराए। सूचना के बाद करीब एक घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस के चलते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर और घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement