अमृतसर। आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शंडिल्य ने कहा कि मोदी आतकंवाद मुक्त भारत नोबल अकाउंट खोलने की घोषणा करें और उस अकांउट में देश का कोई भी नागरिक बिना नाम से 31 दिसंबर तक कितनी भी राशि जमा करें। यह पैसा पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल हो। भारत से आतंकवाद कुचलने के लिए व शहीद परिवारों को आर्थिक राशि देने के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जाए। आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शनिवार को इस बारें में पीएम पोर्टल पर पत्र व उन्हे मेल भेजा है। उन्होने कहा कि मोदी के 500 व 1000 के नोट खत्म करने के बाद देश में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने अघेाषित पैसे को जलाने में लगे है। उन्होंने कहा कि वो भारत का ही पैसा है पाकिस्तान से नहीं आया न ही भारत के विरोधी देशों से आया है।
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामलायह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?