For conducting workshop for training of hill painting Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहाड़ी चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 5:16 PM (IST)
पहाड़ी चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन
इसके अतिरिक्त हिमाचल अकादमी द्वारा साहित्यकार-कलाकार संवाद तथा फिल्मांकन योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात लेखक, कवि, समीक्षक तथा लोक साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान डा. गौतम व्यथित शर्मा के जीवन तथा कृतित्व पर आधारित फिल्मांकन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार कमल हमीरपुरी, पवनेन्द्र पवन, डा. मीनाक्षी दत्ता, तथा डा0 ओम प्रकाश शर्मा ने भी डा. गौतम व्यथित शर्मा केे लेखन तथा साहित्य के योगदान पर प्रकाश डाला। सचिव अकादमी डा. कर्म सिहं ने बताया कि हिमाचल अकादमी द्वारा प्रदेश के प्रख्यात कलाकारों तथा साहित्यकारों के जीवन वृत्त उनके कला, साहित्य तथा भाशा व संस्कृति पर विशेष योगदान पर आधारित वृत्त चित्रों का निर्माण किया जा रहा है जिन्हें दूरदर्शन केन्द्र शिमला तथा केबल नेटवर्क पर भी प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान प्रीतम चंद, जोगिन्द्र सिहं, सुरेश कुमार, मोनू कुमार, युषील कुमार, दीपक भण्डारी, कमलजीत, रीना कुमारी, बिन्दु कुमारी, काजल आदि कलाकारों ने पहाडी चित्रकला में चित्रांकन किया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement