For conducting workshop for training of hill painting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहाड़ी चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 5:13 PM (IST)
पहाड़ी चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन
धर्मशाला। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी द्वारा साहित्यकार कलाकार प्रलेखन योजना के अंतर्गत पारंपरिक लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ललित कला अकादमी दिल्ली के सहयोग से श्रीराम आर्ट गैलरी डुघियारी, कांगड़ा में पहाडी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 18 जनवरी से शुरू हुई इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रख्यात कलाकार धनीराम तथा मुकेष धीमान द्वारा पहाड़ी चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के प्रभारी देवराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में कागज बनाने की विधि, रंग बनाना, रेखांकन तथा चित्रों में रंग भरने की विधि सिखाई जा रही है तथा चित्रांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चित्रकला पर एक डाक्यूमेंटरी का निर्माण भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement