उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने गुणात्मक सेहत सेवाएं प्रदान करने के लिए
अत्याधिक प्रयास किए हैं और यह गाडिय़ां लोगों को सूबा सरकार द्वारा सेहत
संभाल के क्षेत्र में उठाए कदमों संबंधी उचित जानकारी मुहैया करवाने में
सहायक होंगी। स. बादल ने कहा कि आलमी स्तर पर पंजाबी ही एक ऐसा राज्य है जो
कैंसर और हैपीटाईटस-सी जैसे रोगों के लिए नि:शुल्क उपचार मुहैया करवा रहा
है पर बदकिस्मती से बहुत से लोगों को इन स्वास्थ्य प्रयासों संबंधी पता
नहीं है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार गांवों में विशेष कैमिस्ट दुकानों
द्वारा लोगों को नि:शुल्क दवाईयां मुहैया करवाने के लिए एक स्कीम शीघ्र ही
लांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संभाल के विभिन्न
कार्यक्रमों संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए इन गाडिय़ों को
आडियो-वीडियो उपकरणों के साथ लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वैनों के
साथ डाक्टरों की टीमें भी होंगी जो लोगों की जांच करके आवश्यक दवाईयां
नि:शुल्क देंगी।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...