Food department raids, adulteration, milk, mawa, ghee, cheese recovered throughout the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाद्य विभाग ने राज्यभर में छापे मारे, मिलावटी, दूध, मावा, घी, पनीर बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 6:45 PM (IST)
खाद्य विभाग ने राज्यभर में छापे मारे, मिलावटी, दूध, मावा, घी, पनीर बरामद
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किये गए मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटी खाद्य वस्तुओं के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अधीन मंगलवार को खाद्य विभाग की टीमों ने मोहाली, अमृतसर, मानसा, पठानकोट और अन्य कई स्थानों पर छापे मारे और दूध और दूध उत्पादों के नमूने भरे। कमिशनर फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन काहन सिंह पन्नू ने बताया कि खाद्य विभाग की टीमों ने सुबह तडक़े अमृतसर के गाँव गोंसलवाल राम तीर्थ रोड पर गिल डेयरी पर छापा मार कर घटिया गुणवत्ता के सप्रेटे दूध के पाउडर के 50 थैले बरामद किये। हरेक थैले में तकरीबन 25 किलो पाउडर था। इलाके के एस.एच.ओ. को साथ लेकर की गई इस कार्यवाही के दौरान सात क्विंटल देसी घी, 40 किलो दही, 20 किलो पनीर और 30 किलो मिलावटी दूध बरामद करके डेयरी सील कर दी। देसी घी, सप्रेटा दूध पाउडर, पनीर, मिलावटी दूध और दही के पाँच नमूने लेकर फूड लैबारटरी खरड़ में भेजे गए हैं। संबंधित डेयरी को सील कर दिया है और मुलजिमों के खि़लाफ़ धारा 272, 273, 336 और 420 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement