Follow the ideals, principles and ideology of Mahatma Phule - District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महात्मा फुले के आदर्शों, सिद्धांतों एवं विचारधारा का करें अनुसरण - जिला कलक्टर

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 5:02 PM (IST)
महात्मा फुले के आदर्शों, सिद्धांतों एवं विचारधारा का करें अनुसरण - जिला कलक्टर
जिले में 14 अप्रैल तक होंगे विविध आयोजन कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को कोटपूतली के मुख्य चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। जिला कलक्टर ने कहा कि भारतीय इतिहास में समय-समय पर ऐसे महान व्यक्तित्व हुए हैं जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर परिवर्तन की राह प्रशस्त की। महात्मा ज्योतिबा फुले आधुनिक भारत के अग्रणी समाज सुधारकों में से एक रहे हैं। उन्होंने जाति प्रथा, बाल विवाह, महिला शिक्षा की कमी एवं छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि फुले एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले का जीवन सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए महिलाओं एवं दलित वर्ग के लिए शिक्षा के द्वार खोले। उस समय जब लड़कियों की शिक्षा को पाप समझा जाता था, तब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा एवं मानवता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महात्मा फुले के आदर्शों, सिद्धांतों एवं विचारधारा का अनुसरण करें, जिससे समाज में समरसता एवं समानता को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर एसडीएम कोटपूतली जगदीश प्रसाद, तहसीलदार रामधन गुर्जर, आयुक्त नगर परिषद अरुण शर्मा, नगर परिषद सचिव अभिषेक सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक व आमजन उपस्थित रहे।
12 अप्रैल रविवार को जिले एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय एवं संविधान विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान “संविधान को जानें” ऑनलाइन क्विज, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसी तरह 13 अप्रैल सोमवार को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी, व्याख्यान, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में चलचित्र प्रदर्शन तथा स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां भी संपन्न होंगी। 14 अप्रैल मंगलवार कार्यक्रमों का समापन डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह के साथ होगा साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं संविधान शपथ दिलाई जाएगी।
नीमराना में गूंजेगा बाबा साहेब का जयघोष: अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य झांकी, 'सर्व समाज' के होनहारों का होगा सम्मान
नीमराना। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती इस बार नीमराना में ऐतिहासिक होने जा रही है। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति, मेघवाल विकास समिति और मेघवाल परिषद नीमराना के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और प्रतिभा के सम्मान का संगम देखने को मिलेगा।
बावड़ी रोड से सजेगी बाबा साहेब की भव्य झांकी
14 अप्रैल की सुबह नीमराना की सड़कें 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान होंगी। सुबह 9:15 बजे बावड़ी रोड से बाबा साहेब की एक विशाल झांकी निकाली जाएगी।
हरी झंडी: पंचायत समिति नीमराना की प्रधान श्रीमती संतोष बलवान यादव झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
रूट: यह भव्य झांकी कस्बे के प्रमुख मार्गों और कृष्णा टावर से होती हुई अंबेडकर पार्क पहुंचेगी।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान: सर्व समाज की भागीदारी
इस जयंती समारोह की सबसे बड़ी विशेषता सर्व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। आयोजन समिति का मानना है कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement