Foggy Morning in Jaipur, temperature fall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे में पिलटी रही जयपुर की सुबह, तापमान में भी गिरावट

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 10:12 AM (IST)
कोहरे में पिलटी रही जयपुर की सुबह, तापमान में भी गिरावट
जयपुर। शहर में शनिवार की सुबह भी शुक्रवार की तरह कोहरे में लिपटी रही। हालांकि शुक्रवार के बजाय दृश्यता शनिवार को और भी कम थी। घने कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक भी वाहनों को लाइट जला कर चलाना पड़ा। कोहरे के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। सर्दी के तेवर भी तल्ख रहे। जयपुर में कोहरे का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। इसके कारण जयपुर आने और यहां से जाने वाली फ्लाइट्स अटक गई हैं। यात्री या तो एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे हैं या विमानों के अंदर बंद हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट विमान संचालित नहीं कर रहे। कम विजिबिलिटी में फ्लाइट्स को लैंड कराना और टेकऑफ कराना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में जयपुर से संचालित इन सभी फ्लाइट्स का संचालन फिलहाल स्थगित रखा है। ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा है। बड़ी संख्या में ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement